सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान अंबाला रोड़ और घूम रहे वाहन चालक का चालान करता यातायात कर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को शहर में कहीं सड़कें सूनी रहीं तो कुछ जगहों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटा गया। शहर के जिला अस्पताल रोड, कोर्ट रोड सहित कुछ अन्य सड़कों पर रोडवेज बसें और लोग आते जाते नजर आए। वुडकार्विंग बाजार के काफी हिस्से में प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। यहां कुछ जगहों पर बैरियर लगाए गए। मगर दूसरी ओर से युवा और बच्चे सड़कों पर निकलते व खेलते रहे।
नेहरू मार्केट, शहीद गंज, कक्कड़ गंज, भूरा बाजार, बर्तन बाजार, मोरगंज सहित अन्य इलाकों में लाकडाउन का काफी असर रहा। रोडवेज बस अड्डे पर उन लोगों को रविवार को भी परेशानी उठानी पड़ी, जिन्हें ग्रामीण और कस्बे वाले रूटों पर जाना था। दरअसल, अधिकतर रोडवेज बसें सूबे के अंदर ही मेन रूटों पर ही चल रही हैं। नजदीक के ग्रामीण और कस्बे वाले छोटे रूटों पर उनका संचालन नहीं हो रहा है। इसके चलते ऐसे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान शहर में जम कर चले वाहन कोर्ट पर जाते बाइक सवार- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ा अंबाला रोड़ बाजार में पसरा सन्नाठा- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ा वुड कार्विंग बाजार- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान श्रीराम चौक नेहरू मार्केट में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR