फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दूधली में तीन एकड़ शत्रु संपत्ति पर लिया कब्जा

विज्ञापन
सड़क दूधली में भूमि कब्जामुक्त कराते एसडीएम व अन्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। तहसील सदर और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को सड़क दूधली गांव में शत्रु संपत्ति घोषित की जा चुकी तीन एकड़ भूमि पर कब्जा लिया। साथ ही राजस्व विभाग ने राज्य सरकार की भूमि संबंधी बोर्ड भी लगा दिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम सड़क दूधली में शरीफ अहमद पुत्र इस्माइल के पाकिस्तान चले जाने के चलते शत्रु संपत्ति भारत सरकार के अभिरक्षक ने 18 जुलाई 2018 को खसरा संख्या 250, 254, 256 एवं 257 में उसके हिस्से की करीब तीन एकड़ भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित किया था। साथ ही उसे राज्य सरकार में निहित करते हुए भूमि का कब्जा लेने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद भी पाक में रहने वाले शरीफ अहमद के वारिस फुरकान, गुफरान, रिजवान एवं कुरबान आदि इस जमीन पर खेती करके काबिज रहे। इसके अलावा उन्होंने कुछ भूमि पर प्लाटिंग करके भी बेच दी। मामला संज्ञान में आने के बाद उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने जांच कर विस्तृत आख्या डीएम को भेजी। डीएम ने तत्काल इस भूमि पर कब्जा लेने के निर्देश दिए।
एसडीएम सदर ने बताया बृहस्पतिवार को राजस्व टीम ने थाना जनकपुरी पुलिस के साथ मौके पर जाकर भूमि का कब्जा ले लिया। वहां पर राज्य सरकार की संपत्ति होने संबंधी बोर्ड भी लगवा दिए हैं। उन्होंने भूमि पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर जुताई करा दी। एसडीएम सदर ने बताया कि संबंधित कब्जाधारकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें