फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शाकंभरी में नदी का बढ़ा जलस्तर, पुलिस ने दुकानदारों को किया अलर्ट

Tue, 18 Aug 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में बढ़ा नदी का जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
शाकंभरी(सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी क्षेत्र में सोमवार को शिवालिक पहाड़ियों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद सोमवार शाम सात बजे नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया। देखते-ही-देखते नदी में तेज बहाव के साथ पानी आ गया। हालांकि सिद्धपीठ में श्रद्धालु नहीं थे सभी को पूर्व में ही भूरादेव पर रोक दिया गया था। बढ़े जल स्तर की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पहले ही नदी किनारे एवं आसपास दुकानें लगाने वाले सभी दुकानदारों को अलर्ट कर दिया था। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों को नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव से दूर रहने तथा आवश्यक सामान सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी। शाकंभरी चौकी इंचार्ज रामकुमार गौतम ने सायरन बजाकर सभी को अलर्ट कर दिया। पुलिसकर्मी लगातार स्थिति पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें