फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भूसे के ओवरलोड ट्रालों से हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-शादी के सीजन में प्रमुख चौराहों पर लग रहा जाम, विद्युत पोल भी हो रहे क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। शादी-विवाह के सीजन में भूसे से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले यातायात व्यवस्था के लिए मुसीबत बन रहे हैं। कस्बे के प्रमुख मार्गों और चौराहों से दिन-रात गुजर रहे इन वाहनों के कारण जाम लग रहा है। वहीं तेज रफ्तार से दौड़ती खाली ट्रॉलियां भी हादसों का खतरा बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

नानौता बस स्टैंड, सहारनपुर बस स्टैंड, कुरैशियान चौक, शोभित तिराहा और नकुड़ रोड पर इन वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को बाईपास पर अमन गार्डन के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। चमनपुरा निवासी सविन सैनी ने बताया कि लखनौती मार्ग पर इन वाहनों की वजह से विद्युत पोल टूटने से गांवों की बिजली आपूर्ति भी बाधित होती है। नगर निवासी निकुंज गोयल, हरपाल कपूर और दीपक सैनी ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें