फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आशियाने पर चढ़ा महंगाई का रंग

Wed, 24 Jun 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महंगाई की मार अब लोगों के आशियाने पर भी दिखाई देने लगी है। निर्माण सामग्री के बढ़ते दाम और मजदूरी में हुई बढ़ोतरी के कारण घर बनाना आम लोगों के लिए पहले की तुलना में महंगा हो गया है। सरिया, सीमेंट, ईंट, रेत, टाइल्स, बिजली फिटिंग आदि के दाम बढ़ने से मकान निर्माण का बजट लगातार बढ़ रहा है। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का कहना है कि कुछ वर्षों में निर्माण लागत में वृद्धि हुई है। पहले जहां सीमित बजट में मकान निर्माण का कार्य पूरा हो जाता था। अब उसी निर्माण के लिए लाखों रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


- सरिया और सीमेंट कारोबारी सागर कटारिया ने बताया कि खनन सामग्री के दामों में उतार-चढ़ाव से घर निर्माण कराने वाले परिवारों महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। सरिया और सीमेंट के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अन्य निर्माण सामग्री की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। परिवहन खर्च बढ़ने का असर भी निर्माण सामग्री के दामों पर पड़ा है।
- जिला ईंट भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष बख्तावर सिंह बताते हैं कि ईंट की कीमत कुछ माह पहले 6200 से 6500 रुपये प्रति हजार थी। इसके दाम बढ़कर सात हजार रुपये प्रति हजार तक हो गए हैं। इसके पीछे मिट्टी की लागत, कोयले पर बढ़ी जीएसटी, मजदूरी आदि शामिल है।
विज्ञापन

- निर्माण कार्य में लगे मजदूर बिट्टू रावत ने बताया कि पहले प्रतिदिन 500 से 600 रुपये तक मजदूरी मिलती थी। बढ़ती महंगाई और घरेलू खर्चों के चलते अब मजदूरी 600 से 700 रुपये प्रतिदिन हो गई है। खाद्य सामग्री, किराया, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बढ़ते खर्चों के कारण पुराने भुगतान पर काम करना संभव नहीं रहा।
- मिस्त्री शीशपाल धीमान ने बताया कि कुछ वर्ष पहले तक मजदूरी 800 से 900 रुपये के बीच थी। अब बढ़कर 1000 रुपये या उससे अधिक हो गई है। निर्माण क्षेत्र में कुशल श्रमिकों की मांग बढ़ने के साथ-साथ महंगाई का असर भी मजदूरी दरों पर पड़ा है।
विज्ञापन


मदएक साल पहले-अब
मजदूरी500 से 600-600 से 700 रुपये
मिस्त्री मजदूरी800 से 9001000 से 1100 रुपये
सीमेंट (प्रति बोरी)340 से 410 365-425 रुपये
ईंट (प्रति हजार)6,200 से 6,500 7,000 से 7,000 रुपये
रेत (प्रति ट्रॉली)4,000 से 5,000 हजार 5,500 से 7,000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें