फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश से बढ़े मरीज, मांसपेशियों और आंखों में दर्द

Fri, 28 Aug 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बारिश से वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। तेज बुखार में मांसपेशियों और आंखों में भी दर्द हो रहा है। दो से तीन दिन वायरल बुखार को ठीक होने लग रहे हैं, लेकिन दवा बीच में छोड़ने पर आठ से 10 दिन का समय लग रहा है। लक्षण दिखाई देने तक दवाई लेते रहें। बदलते मौसम में सावधानी बरतें।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप निकल रही है। इसके चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को एसबीडी जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीज परामर्श के लिए पहुंचे। फिजिशियन ओपीडी में 150 से 200 मरीज आए। इनमें अधिकांश वायरल बुखार के मरीज हैं। फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द और बेहद कमजोरी महसूस हो रही है।
लक्षण उभरने पर दवाएं लेने और आराम करने से अमूमन बुखार दो से तीन दिन में ठीक हो रहा है। कई ऐसे भी मरीज ओपीडी में आ रहे हैं, जिन्होंने खुद ही दवा ले ली या फिर आराम मिलने पर दवाएं बंद कर दी। ऐसे मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। ठीक होने में दोगुना समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि समय पर वायरल बुखार में जांच और इलाज बेहद जरूरी है। बुखार मरीजों को दवा के साथ खाना नहीं छोड़ना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें