फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवला से हरौड़ा तक 450 करोड़ की लागत से बनेगा रिंग रोड

Fri, 11 Oct 2024 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोक निर्माण विभाग के मार्गों एवं सेतुओं की कार्ययोजना के लिए सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन

बैठक में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि 2579.960 करोड़ रुपये की लागत एवं 1143.125 किमी लंबाई के कुल 575 कार्यों का अनुमोदन किया गया। देवला से हरौड़ा तक 450 करोड़ की लागत से रिंग रोड, बेहट बस अड्डे से बादशाही बाग तक 227.38 करोड़ की लागत से फोरलेन बनाया जाएगा। दौलतपुर-नानौता-मंगलौर मार्ग पर 74.57 करोड़ की लागत से दो लेन विद पेव्ड शोल्डर, हसनपुर चुंगी से चुनहेटी फाटक तक 53.80 करोड़ से फोरलेन सहित अन्य कार्यों को सभी की सहमति से अनुमोदित किया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण सहित अन्य कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्री ने जिला प्रशासन को निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य मंत्री संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुम्बर, मुकेश चौधरी, किरत सिंह, महापौर डॉ. अजय सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें