फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमला, खसरा खतौनी फाड़ी

Thu, 14 Dec 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। गांव कोटड़ा में जमीन की कुर्रेबंदी कराने को पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर एक पक्ष ने हमला कर खसरा खतौनी फाड़ दी। हमले में हल्का लेखपाल और कानूनगो घायल हो गए। आक्रोशित लेखपाल संघ ने कोतवाली में एकत्रित होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हल्का लेखपाल अंकुर शर्मा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह क्षेत्र के गांव कोटड़ा में कानूनगो राकेश कुमार के साथ पैमाइश करने गए थे। आरोप है कि राजस्व टीम पर एक पक्ष के चार लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके हाथों से लेकर खसरा खतौनी भी फाड़ दी। घायल लेखपाल और कानूनगो को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेखपाल संगठन के अध्यक्ष राकेश सोलंकी ने कुमार पाराशर, अंकित सैनी, पारस आदि के साथ कोतवाली पहुंच कर हमलावरों को कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी अविनाश गौतम का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें