फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम पर हमला, कार चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
चिलकाना पुलिस द्वारा पकड़े गए राजस्व विभाग की टीम पर हमले के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम पर हमला, कार चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। हरियाणा से अवैध रूप से खनन सामग्री ला रहे खनन माफियाओं ने राजस्व विभाग की टीम पर हमला कर दिया। टीम के साथ मारपीट भी की गई। हमले में राजस्व विभाग की टीम बाल बाल बची। पुलिस ने राजस्व टीम पर हमला करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात के बाद तहसीलदार सदर नितिन राजपूत के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम दुमझेड़ा कच्चा-पक्का मार्ग पर हरियाणा से आने वाले अवैध खनन वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा की तरफ से रेत से भरे आ रहे एक डंपर को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। डंपर चालक तथा साथ चल रही कार में सवार लोगों ने अपना वाहन रोकने के स्थान पर राजस्व विभाग की टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। डंपर तथा कार में सवार खनन माफियाओं ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मारपीट भी की। खनन माफियाओं ने राजस्व विभाग की टीम के लेखपाल मनोज कुमार पर कार चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें वह बाल बाल बचा।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम पर खनन माफियाओं द्वारा हमले किए जाने की सूचना पर थाना प्रभारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

सीओ सदर ने बताया कि पुलिस ने लेखपाल रवि कुमार सैनी की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों मंसूर निवासी ग्राम दुमझेड़ा, लुकमान निवासी ग्राम चैनपुरा, मुजम्मिल निवासी ग्राम दुमझेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें