फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी का खुलासा, दो चोरों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। पुलिस ने दो दिन पहले दुकान में नकब लगाकर चोरी की गई बैट्री बरामद कर ली है। पुलिस ने इस मामले में दो चोरों को जेल भेजा है। थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एसएसआई इंद्रजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ नल्हेड़ा तिराहे के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को कुछ सामान ले जाते हुए रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से एक बैट्री बरामद हुई। पकड़े गए मुन्ना उर्फ फरीद पुत्र बशीर निवासी मोहल्ला जाकिर हुसैन चिलकाना तथा अमजद पुत्र सईद निवासी ग्राम दुमझेड़ा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह बैटरी 30 सितंबर की रात गांव चौरी मंडी से सुनील कुमार की जनरल स्टोर की दुकान में नकाब लगाकर चोरी किया था तथा इसे बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा तथा एक कारतूस 315 बोर तथा एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने मुन्ना तथा अमजद को चोरी तथा आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें