फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सेवानिवृत्त पेशकार ने की शिकायत

Thu, 17 Oct 2024 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खानआलमपुरा में रहने वाले सेवानिवृत्त पेशकार दया किशन ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की।
विज्ञापन

इसमें बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश में एक जज के यहां वह पेशकार रहे हैं, जो वर्ष 2013 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। दया किशन का आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उनकी जमीन कब्जाने के लिए साजिश रची।
विज्ञापन

जिसने तहसीलदार की अदालत में 1992 में किसी अन्य व्यक्ति को वादी बनाकर वाद दायर कर दिया, जबकि तीसरे व्यक्ति को प्रतिवादी बनाया गया है। आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति को प्रतिवादी बनाया गया उसका 32 साल पहले निधन हो चुका है, जबकि वाद में उसे जीवित दिखाया गया। इस प्रकरण में कई लोग साजिशकर्ता हंै। एसडीएम ने भी मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तब मामला दीवानी कचहरी में स्थानांतरित हो गया। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें