फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि से निकाह करने वाली महिला गायब

Mon, 02 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता में एक सप्ताह पूर्व नगर में आई अजनबी महिला का अचानक गायब होना चर्चा का विषय बना है। जहां महिला को शरण देने वाला परिवार महिला के फरार होने की बात कह रहा है, तो वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन


करीब 10 दिन पूर्व एक अजनबी महिला के साथ नगर के ही एक परिवार ने अपने मंदबुद्धि युवक का निकाह रातोरात करा दिया था। मामला अखबारों की सुर्खियां बना तो पुलिस व खुफिया विभाग ने मामले की जांच शुरू की थी।

इस मामले में उक्त परिवार को पुलिस ने महिला की जांच पूरी होने तक अपने पास रखने के लिए कहा था, लेकिन उक्त महिला अचानक दो दिन पूर्व कहां गायब हो गई, यह बात नगर ही नहीं क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन


इस संबंध में उक्त अजनबी महिला के साथ अपने मंदबुद्धि युवक का निकाह रचाने वाले परिवार का कहना है कि वह उनके यहां से दूसरे घर में चली गई थी। इसके बाद महिला कहां गई।

इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उधर, थानाध्यक्ष अवनीश कुमार यादव भी अजनबी महिला के गायब होने की बात पर कुछ स्पष्ट नहीं बोल पा रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

ज्ञात रहे कि महिला के बांग्लादेशी होने का शक होने पर एलआईयू व पुलिस ने मामले की जांच की थी, जिसमें महिला ने टूटीफूटी हिंदी भाषा में खुद को बांग्लादेश व बिहार से आना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें