फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर सर्वे का विरोध, अधिकारी घेरे

Fri, 20 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
SIB team of sales tax to lay siege to the merchant. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सर्वे के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने वाणिज्यकर अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने एसआईबी के अधिकारियों पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि लिखित परमीशन के बिना सर्वे नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी डिवीजन के अधिकारी अनिल कुमार सिंह और संजीव शुक्ला ने मोरगंज स्थित एक व्यापारी के यहां सर्वे की कार्रवाई शुरू की।

इसके विरोध में वहां के संगठन अध्यक्ष अनित गर्ग ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमल विरमानी और महानगर अध्यक्ष नरेश धीमान को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


व्यापारी नेताओं ने हंगामा करते हुए कहा कि दो करोड़ की बिक्री से कम वाले व्यापारी के यहां लिखित परमीशन के बिना वाणिज्यकर अधिकारी सर्वे नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बिना परमीशन के किसी भी व्यापारी के यहां सर्वे नहीं होने दिया जाएगा। 

इस पर व्यापारियों ने हंगामा करते हुए अधिकारियों का घेराव किया। महानगर अध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि नियमानुसार अधिकारियों के पास गले में विभागीय परिचय पत्र होना चाहिए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद वाणिज्यकर अधिकारी को लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


इस दौरान रविकांत लूथरा, प्रवीन छाबड़ा, मनोज ठाकुर, राजकुमार कालड़ा, गुरमेहर सिंह, रवि वैश्य, रजत मित्तल, प्रदीप सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें