सहारनपुर में शिवसैनिकों और भाजपाइयों ने उड़ी में सेना कैंप पर हुए हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका। मंगलवार को शिवसैनिक बड़ी संख्या में विश्वकर्मा चौक पर इकट्ठा हुए।
जिला प्रमुख कुलदीप सिंह पुंडीर ने कहा कि मोदी सरकार में जम्मू कश्मीर में सेना पर लगातार आत्मघाती हमले हो रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार चुप बैठी है। जो देशहित में नहीं है। सरकार को अब पाकिस्तान पर हमला कर उसे कड़ा सबक सिखाना चाहिए।
महानगर प्रमुख राजेंद्र चावला ने कहा कि भारत को अब पाकिस्तान से हर तरह का सहयोग और रिश्ता समाप्त कर लेना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में राजू, राजीव, घनश्याम, कपिल, अंकित, विक्की, कमल, राहुल, रजनीश, तेजपाल, मनोज, लक्की आदि मौजूद रहे।
उधर भाजपाइयों ने पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी लोगों ने पाक की करतूत पर आक्रोश जताया।