उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हिरण के शिकार के मामले में वन विभाग की ओर से नानौता निवासी एक व्यक्ति को नामजद कर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बड़गांव थाने के मौरा गांव के जंगल में बृहस्पतिवार को कुछ शिकारियों द्वारा हिरण को कुत्तों के झुंड से बचाकर उसका शिकार कर डाला था। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हिरण का आधा कटा हुआ हिस्सा बरामद किया था।
घटना के बाद वन विभाग की टीम के शामिल वनकर्मी मेहरसिंह ने थाना पहुंच कर नानौता निवासी शमीम पुत्र रहीश को नामजद कर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।