आयुष मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर रिपोर्ट दर्ज
चिलकाना (सहारनपुर)। प्रदेश के आयुष मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले के खिलाफ चिलकाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि चिलकाना निवासी संदीप सैनी की तहरीर पर कांधला निवासी मोनू सैनी के खिलाफ मानहानि की धारा 500 तथा 505 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर मोनू सैनी ने आयुष मंत्री के खिलाफ अनर्गल शब्दों का प्रयोग किया था।