पति पर लगाया जलाने के प्रयास का आरोप
बेहट (सहारनपुर)। गांव खिड़का जुनारदार निवासी एक महिला ने अपने पति मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली में दी गई तहरीर में गांव खिड़का जुनारदार निवासी शमा ने बताया, कि मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे जब वह अपने घर में बनी बैठक में सो रही थी। आरोप है, कि उसका पति अपने दो साथियों के साथ आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है, कि उन तीनों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से छूट गई, जिसके बाद आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी तो आरोपी पीड़िता को मारने के लिए तमंचा लेकर आ गए, लेकिन मौके पर पुलिस को आता देख आरोपी तमंचा छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, इस मामले में एसएसआई राशिद खान ने बताया, कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।