फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जर्जर जंपर की मरम्मत, तीन घंटे बाधित रही बिजली

Fri, 05 Jul 2024 05:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला रोड, जैनबाग और खुमरानपुल बिजलीघरों के क्षेत्र में जर्जर जंपर की मरम्मत कार्य हुआ। विद्युत निगम ने तीन घंटे का शटडाउन लेकर कार्य कराया। इसके तहत 15 जंपर की व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया। इनमें अंबाला रोड खास है। क्योंकि, यहीं से बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार गंगाजल लेकर हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर भी जाते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, विद्युत निगम के अधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व सर्वे कराकर जर्जर हो चुकी जंपर, तारों और खंभों को चिह्नित किया था। इसके तहत बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे तीनों बिजलीघरों से शटडाउन लेकर अंबाला रोड, चिलकाना रोड, खाताखेड़ी, अरबी मदरसा क्षेत्र में 15 जंपरों की मरम्मत कराई। इससे तीन घंटे अंबाला रोड, मोहल्ला मदनपुरी, चाणक्यपुरी, सम्राट विक्रम कॉलोनी, निसार रोड, अरबी मदरसा क्षेत्र, चिलकाना रोड, कलसिया रोड, अजीज कॉलोनी, जवाहर पार्क, शिवेंद्र विहार, बाबा लालदास रोड, गांधी कॉलोनी, धौबीघाट, मातागढ़, गढ़ीमलूक, नया बाजार, चौक फव्वारा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही, लेकिन विद्युत निगम ने तय समय में कार्य को पूरा करा दिया है। इनमें अंबाला रोड खास है। क्योंकि, इसी क्षेत्र से हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर के कांवड़िए जल लेकर लौटते हैं। 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होगी और कांवड़िए भी लौटना शुरू हो जाएंगे।
-
कांवड़ियों की सुरक्षा को आज देहरादून रोड पर होगा कार्य
विद्युत निगम द्वारा सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक जनकनगर और टीपीनगर बिजली घर से शटडाउन लिया जाएगा। इन मार्ग पर आने वाले खंभों और विद्युत लाइनों की खामियों को दूर किया जाएगा। क्योंकि, हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए देहरादून रोड से ही अंबाला रोड जाते हैं। इसको लेकर मुख्य अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल ने भी निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


मरम्मत कार्य कराया गया है। अंबाला रोड और देहरादून कांवड़ मार्ग है। यहां पर बिजली की तारों, जंपर और खंभों को ठीक कराया जा रहा है। काफी कार्य हो चुका है। बाकी कार्य एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। - अविनाश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड़ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें