फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिक सत्यापन कर किसानों को दें राहत: शाही

विज्ञापन
सकिट हाउस में बैठक लेते प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि और बारिश से बर्बाद हुई फसलों का भौतिक सत्यापन कर किसानों को तुरंत राहत दी जाए।
विज्ञापन

रविवार की रात सर्किट हाउस में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों के साथ बैठक की। कृषि मंत्री ने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से जिले में कई जगहों पर किसानों की फसल खराब होने की जानकारी मिली है। इसलिए संबंधित अधिकारी भौतिक सत्यापन कर किसानों को तत्काल प्रभाव से राहत दिलाने का काम करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
राहत की उम्मीद कम
सहारनपुर। जिले में हुई ओलावृष्टि और बारिश से अभी तक 15 प्रतिशत फसल बर्बाद होने की बात सर्वे में सामने आई है। कृषि मंत्री ने किसानों को राहत देने के निर्देश दिए हैं, लेकिन सरकार की गाइडलाइन है कि 30 प्रतिशत फसल बर्बाद होने पर ही मुआवजा दिया जा सकता है। ऐसे में 15 प्रतिशत फसल खराब होने पर राहत मिलने की उम्मीद कम है। उधर, भारतीय किसान यूनियन भी किसानों को राहत दिए जाने की मांग कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें