फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जेठ में सावन जैसी बारिश से मिली राहत, बिजली ने कई घंटों रुलाया

विज्ञापन
सहारनपुर में आंधी के चलते फटा ग्रीन नेट और सड़क पर गिरे बांस। 
विज्ञापन
- बारिश के चलते अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट
विज्ञापन

- आंधी से महानगर से लेकर देहात क्षेत्रों में कई घंटे बिजली रही गुल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जेठ के महीने में सावन जैसी बारिश ने आमजन को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में करीब आठ घंटे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान सात डिग्री गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बृहस्पतिवार की तड़के आई आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जिले का तापमान चार दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा था। बृहस्पतिवार को अचानक सुबह तीन बजे हवा चलने लगी। इसके बाद सुबह सात बजे आई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया। आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली, लेकिन इससे बिजली व्यवस्था बिगड़ गई।
विज्ञापन

करीब आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। सुबह के समय आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दैनिक दिनचर्या के कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। महानगर के जैन बाग, शारदा नगर, खलासी लाइन, न्यू पटेल नगर, सुभाष नगर, नानक पुरम, वर्धमान कॉलोनी की आपूर्ति करीब आठ घंटे तक बाधित रही। आपूर्ति बाधित होने के बाद आमजन विद्युत निगम के शिकायत नंबरों पर कॉल करते रहे, लेकिन अधिकारी आधे घंटे और एक घंटे में आपूर्ति सुचारू होने का आश्वासन देते रहे। करीब दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।

अधिकतम तापमान 35, न्यूनतम रहा 24 डिग्री सेल्सियस
बारिश के बाद जिले का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। हालांकि 14 जून के बाद एक फिर से गर्मी के तेवर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


- देहात में कई जगह उखड़े पेड़, आपूर्ति रही बाधित
बारिश से जहां फसलों को राहत मिली तो वहीं आफत भी रही। देहात के क्षेत्रों में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। साथ ही आंधी के चलते आपूर्ति भी बाधित रही। दोपहर बाद विद्युत सप्लाई सुचारू हो सकी। देवबंद नकुड़ मार्ग पर पेड़ टूटने से यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। वहीं आंधी के चलते खेत में खड़े पेड़ और उनकी टहनियां टूटकर गिर गईं।

सहारनपुर में आंधी के चलते फटा ग्रीन नेट और सड़क पर गिरे बांस। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें