फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शहरी क्षेत्र के अस्पतालों में 15 से होगा नियमित टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को टीकाकरण करने वाले कर्मचारी सोमवार को रख सकेंगे अवकाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहरी क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में 15 जनवरी से रोजाना नियमित टीकाकरण होगा। कर्मचारी रविवार को टीकाकरण में सहयोग करेंगे। वे अगले दिन सोमवार को अवकाश रख सकेंगे। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रतिदिन नियमित टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
बच्चों को पोलियो, काली खांसी और निमोनिया सहित 12 बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है। नेशनल हेल्थ सर्वे चार एवं पांच के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के सापेक्ष शहरी क्षेत्र में पूर्ण टीकाकरण कम है। इसलिए शहरी क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण को बढ़ाने के लिए जनमानस में जागरुकता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र के जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटरों पर रोजाना सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाए। रविवार को स्थापित सत्र स्थल पर सहयोग देने वाले कर्मचारियों को सोमवार को प्रतिकर अवकाश अनुमन्य होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि शासन से शहरी क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में रोजाना नियमित टीकाकरण को लेकर निर्देश मिले हैं, उनको पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें