फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो एकड़ जमीन में बनेगा डंपिंग यार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
-डंपिंग यार्ड को बनाने के लिए परिवहन विभाग ने कवायद की शुरू
विज्ञापन

-10 से 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप में भेजने के लिए बनेगा डंपिंग यार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 10 से 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए संभागीय परिवहन विभाग दो एकड़ जमीन में डंपिंग यार्ड बनवाएगा। इसको लेकर युद्ध स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। खास बात यह है कि पुराने वाहन को स्क्रैप में देने पर आपको डिपोजिट सर्टिफिकेट मिलेगा। इस सर्टिफिकेट के बदले वाहन कंपनियां नए वाहन पर पांच से 10 फीसदी छूट देंगी।
15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को रोड से हटाने के लिए स्क्रैप पॉलिसी लागू की गई है। डंपिंग यार्ड बनाने के लिए जमीन की तलाश करने को कहा गया हैं। जनपद में इस पॉलिसी पर अब काम शुरू हो गया है। 10 से 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप में भेजा जाएगा। एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि इस पॉलिसी के हिसाब से अब देश में एक तय सीमा में पुराने वाहनों का फिटनेस टेस्ट कराना होगा। ये टेस्ट वाहनों के इंजन की हालत, उनका एमिशन स्टेटस और फ्यूल एफिशिएंसी, सेफ्टी जैसे कई पैरामीटर पर होगा। यदि पुराने वाहन इस फिटनेस टेस्ट में फेल होते हैं, तो उनका पंजीकरण रद्द हो जाएगा और उन्हें स्क्रैप में भेज दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्क्रैप के बदले में आपको डिपोजिट प्रमाण पत्र मिलेगा, जिसके बदले वाहन कंपनियां नए वाहन पर पांच से 10 फीसदी छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
-स्क्रैप नीति के दायरे में कितने वाहन
ट्रैक्टर --- 13,556
बाइक ---- 1,45,861
कार --- 9,676
मोपेड --- 7,773
----------
-डंपिंग यार्ड स्थापित करने के लिए मांगे आवेदन
जनपद में डंपिंग यार्ड स्थापित करने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने नागरिकों से आवेदन मांगे हैं। नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल के माध्यम से डंपिंग यार्ड स्थापित किए जाने के लिए आवेदन पत्र स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें