फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अल्पसंख्यक कोटे की बीएड की सीटों पर पंजीकरण 29 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में अल्पसंख्यक कोटे की बीएड की सीटों पर दाखिले के लिए पंजीकरण 25 नवंबर से शुरू हो गए हैं, जो 29 नवंबर तक चलेंगे। पंजीकरण के लिए पहली योग्यता बीएड प्रवेश परीक्षा 2022-24 में सम्मिलित होना है। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह दस से दोपहर एक बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल ने बताया कि पंजीकरण के लिए महाविद्यालय के सूचना केंद्र पर पंजीकरण फॉर्म उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण फॉर्म के साथ सभी जरूरी पत्राजात, जो पंजीकरण फॉर्म पर अंकित हैं सहित शिक्षा विभाग में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक संस्था होने के कारण बीएड में दाखिले के लिए वरीयता निर्धारित की गई है। वरीयता के अनुसार पहले नंबर पर जैन समुदाय के अभ्यर्थी हैं। उनके बाद महाविद्यालय स्टाफ वार्ड, खेल के विद्यार्थी, सैन्य बल, अर्द्धसैनिक बल अथवा भूतपूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के वार्ड, शारीरिक रूप से दिव्यांगों और अंत में महिला अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। इन सब में से किसी के भी उपलब्ध नहीं होने पर अन्य अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।
प्रोफेसर बंसल ने बताया कि 29 नवंबर तक जमा हुए आवेदन फॉर्मों के आधार पर 30 नवंबर की शाम चार बजे वरीयता सूची यानी मेरिट लिस्ट तैयार कर महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थियों के दाखिले एक दिसंबर की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें