फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 175 वाहनों का पंजीयन निलंबित, संचालन पर होगी एफआईआर

Mon, 12 Aug 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फिटनेस और मियाद पूरी कर चुके 175 वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया है। अब अगर यह वाहन सड़क पर चलते मिले तो वाहन मालिक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एक स्कूली वाहन का पंजीयन निरस्त हुआ, जिसे स्क्रैप केंद्र पर कटवाया गया। विशेष अभियान को आगे बढ़ाते हुए 31 अगस्त तक कर दिया है।
विज्ञापन



दरअसल, जिले में आरटीओ कार्यालय से 1240 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 170 वाहन ऐसे हैं, जिनकी फिटनेस जांच नहीं कराई गई है। इन वाहनों की सूची शासन से भी भेजी गई थी। शासन के निर्देश पर एक अगस्त से 11 अगस्त तक स्कूली व यात्री वाहनों की बिना फिटनेस, परमिट आदि को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 170 स्कूली वाहनों की जांच की गई। इनमें से 121 स्कूली वाहन अनफिट पाए गए। इन वाहनों के मालिकों को नोटिस देते हुए निलंबित किया। इसके अलावा 138 यात्री वाहनों का निरीक्षण हुआ। इनमें से 54 यात्री वाहन अनफिट दौड़ते मिले। इन्हें भी नोटिस भेजकर निलंबित कर दिया गया। अब कोई भी अनफिट वाहन संचालित होता पाया गया तो उनके मालिकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
- 48 स्कूली वाहनों की फिटनेस हुई
आरआई रोहित कुमार सिंह ने बताया कि एक अगस्त से 11 अगस्त तक विशेष अभियान के तहत 48 स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच की गई है। बिना फिटनेस के स्कूली वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। मानक पूरे किए बिना यह वाहन सड़क पर चलते मिले तो वाहन को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें