फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आकर्षक नजर आने लगा रेलवे स्टेशन, 96 फीसदी काम पूरा

Mon, 12 Aug 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नया डिजाइन। स्त्रोत-विभाग
विज्ञापन
सहारनपुर। ए श्रेणी का सहारनपुर रेलवे स्टेशन अब आकर्षक नजर आने लगा है। स्टेशन का नया डिजाइन सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। 15 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा काम 96 फीसदी पूरा हो गया है, जो रह गया, उसे भी इसी माह तक पूरा कर लिया जाएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर का रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है। यहां से अप-डाउन में करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। रेलवे स्टेशन को आगामी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर 15 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का काम तीव्र गति से जारी है। बिल्डिंग में फिनिशिंग का कार्य जैसे पेंटिंग, लाइटिंग सहित आदि कार्य किए जा रहे हैं। स्टेशन पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा शीर्ष स्तर पर की जा रही है।
पार्किंग, प्लेटफार्म का काम पूरा हो गया है। प्लेटफार्म के भवनों की फिनिशिंग चल रही है। यह काम भी इसी महीने में पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में स्टेशन परिसर का बाहरी एरिया नए रूप में नजर आ रहा है। खास बात यह है कि भगवान बुद्ध की प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें