फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसडीए की टाउनशिप में भूखंडों के लिए आज से होंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की पहली टाउनशिप मां शाकंभरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर फेज-1 में भूखंडों के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो रहे हैं, जो 20 मई तक चलेंगे। भूखंडों का रेट करीब 32 हजार रुपये वर्ग गज रखा गया है।
विज्ञापन

चुन्हेटी मिनी बाईपास के पास स्थित यह टाउनशिप कुल 52.9751 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जानी है। इसमें दो चरणों में 1,460 प्लॉटों की बिक्री की जाएगी। पहले चरण में करीब 37 हेक्टेयर भूमि पर टाउनशिप विकसित की जा रही है। टाउनशिप में अलग-अलग क्षेत्रफल के भूखंड रहेंगे, जिनके रेट अलग-अलग रखे गए हैं। रेट निर्धारित करने के बाद ही विकास प्राधिकरण ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। पंजीकरण आज से शुरू होंगे।

आवासीय भूखंडों का क्षेत्रफल
-90 वर्ग मीटर

-112.50 वर्ग मीटर

-135 वर्ग मीटर
-162 वर्ग मीटर

-200 वर्ग मीटर
-288 वर्ग मीटर


टाउनशिप की विशेषताएं

-कलक्ट्रेट सहित शहर के प्रमुख स्थलों से अधिकतम दूरी आठ से दस किलोमीटर।
-आधुनिक सुविधाएं, नौ से 24 मीटर तक चौड़ी सड़कें।

-भूमिगत विद्युत लाइन, जलापूर्ति, सीवर और गैस आपूर्ति।
-खेल मैदान, पार्क और हरित क्षेत्र।

-वाहनों के लिए पार्किंग और ईवी चार्जिंग स्टेशन।
-रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, एसटीपी और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली।

-सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी।


वर्जन-
मां शाकंभरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर फेज-1 में भूखंडों के लिए पंजीकरण 21 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। इसमें अलग-अलग क्षेत्रफल के भूखंड रहेंगे। पंजीरकण की प्रक्रिया 20 मई तक चलेगी। इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं, जिनका पालन करते हुए पंजीकरण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय शुक्ला, सचिव, सहारनपुर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें