फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक एवं स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए करा सकते हें पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाविद्यालयों और निजी संस्थानों में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (बीपीईएस, बीएससी, पीएचईएस तथा बीपीएड, एमपीएड एमएड, एलएलएम को छोड़कर) में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वेबसाइट पुन: खोल दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 से 20 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक बताया कि पंजीकरण पुन: इसलिए खोले गए हैं, जिससे वंचित अभ्यर्थी भी पंजीकरण करा सकें। उन्होंने बताया कि अनेक अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो पहले पंजीकरण करा चुके हैं, लेकिन या तो दाखिला नहीं ले सके थे या फिर मेरिट में नहीं आए थे। ऐसे में नए एवं पुराने पंजीकृत एवं अप्रवेशित सभी अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी से 21 और 22 नवंबर को ब्लैंक ऑफर लेटर डाउनलोड करके उसमें अपनी इच्छा से कोई भी महाविद्यालय (जहां सीट रिक्त हैं) व कोर्स (जिसके लिए अभ्यर्थी अर्ह हों) भरकर महाविद्यालय में 21 और 22 नवंबर को जमा करेंगे। साथ अभ्यर्थी प्रति प्राप्त करेंगे। महाविद्यालय व संस्थान जमा किए गए ब्लैंक ऑफर लेटर से रिक्त सीटों के सपेक्ष आरक्षण नियमानुसार 23 नवंबर को वरीयता सूची जारी कर 25 से 28 नवंबर तक दाखिले करेंगे। संबंधित महाविद्यालय/संस्थान 26 नवंबर तक प्रवेेश पोर्टल पर अभ्यर्थियों का प्रवेश संपुष्ट यानी कंफर्म कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें