फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लग्जरी ऑफिस के रूप में विकसित हो रहा क्षेत्रीय खेल कार्यालय

Sat, 30 Mar 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर परिसर स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय लग्जरी ऑफिस के रूप में विकसित किया जा रहा है। पुराने और जर्जर भवन को को सुदृढ़ बनाने के साथ ही उसका नवीनीकरण किया जा रहा है। जिसमें फर्श से लेकर छत और खिड़कियों व दरवाजों को नया रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्टेडियम में 20 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें बैडमिंटन हॉल से सटे क्षेत्रीय खेल कार्यालय का नवीनीकरण भी शामिल है। कार्यालय में एक ओर जहां पहले सामान्य खिड़कियां और दरवाजे थे। उनको हटाकर नए दरवाजे और खिड़कियों की जगह बड़े ग्लास लगाए जा रहे हैं। दीवारों के पलस्तर को हटाकर नया किया गया है। फर्श की जगह टाइल्स और ग्रेनाइट बिछाया जा रहा है।
छतों को भी नए रूप दिया जा रहा है, जिसमें फॉल सीलिंग भी शामिल है। इसके अलावा कार्यालय से सटे शौचालय में भी यूरिनल से लेकर सीट आदि को बदला गया है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय का करीब 80 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद कार्यालय नए और लग्जरी ऑफिस के रूप में नजर आएगा। उनका दावा है कि स्मार्ट सिटी योजना में स्टेडियम में सुविधाएं मिलने के बाद यह प्रदेश का पहला इतनी सुविधाओं वाला स्टेडियम बन गय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें