फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेढ़ करोड़ रुपये से हो रहा क्षेत्रीय खेल कार्यालय का जीर्णोद्धार

Mon, 25 Dec 2023 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जर्जर हो चुका क्षेत्रीय खेल कार्यालय जल्द ही नए और आधुनिक रूप में नजर आएगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत डेढ़ करोड़ रुपये से इसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इतना ही नहीं, कार्यालय के आसपास के क्षेत्र को भी सुंदर बनाया जाएगा। यह कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर परिसर स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय का भवन करीब चार दशक पुराना है, जिसकी दीवारें सीलन भरी होने के साथ ही फर्श भी जगह जगह से टूटा था। इसके अलावा दीवारों पर बाहरी ओर से जगह जगह से पलस्तर उखड़ा हुआ था, लेकिन स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्टेडियम में चल रही 20 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में कार्यालय के जीर्णोद्धार को भी लिया गया है। जिसका कार्य शुरू हो चुका है। पूरे भवन के पलस्तर को उतारकर नया किया जा रहा है। फर्श की जगह टाइल्स और ग्रेनाइट ने ले ली है। अभी तक लकड़ी की खिड़कियां थीं, जिन्हें हटाकर बड़े ग्लास लगाए जाएंगे। फॉल सीलिंग और दीवारों पर पैनल लगेंगे। कार्यालय में क्षेत्रीय खेल अधिकारी का दफ्तर, लिपिकों के लिए अलग से कक्ष, मीटिंग के लिए एक कक्ष और शौचालय आदि शामिल हैं। जीर्णोद्धार में शौचालय भी नया बनाया जाएगा।

बैडमिंटन हॉल की छतबंदी और जीर्णोद्धार शामिल
क्षेत्रीय खेल कार्यालय बैडमिंटन हॉल से सटा हुआ है। ऐसे में डेढ़ करोड़ रुपये में कार्यालय के साथ ही बैडमिंटन हॉल की छत पर रोशनी के लिए लगे कांच के ग्लास बदले जा रहे हैं। अंदर कबूतर प्रवेश कर बैडमिंटन कोर्ट को गंदा करते हैं ऐसे में कबूतर अंदर न घुसें इसका भी इंतजाम किया जा रहा है, साथ ही कार्यालय के ऊपर से गंदा दिखने वाली बैडमिंटन हॉल की छत को भी नया रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय खेल कार्यालय का जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। कार्यालय के साथ ही बैडमिंटन हॉल की छत को भी संवारा जा रहा है। इसके अलावा एक अलग से शौचालय बनेगा। डेढ़ करोड़ रुपये में यह सभी कार्य होने हैं। मार्च तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद कार्यालय नए रूप में नजर आएगा।
विज्ञापन

- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें