फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विश्वविद्यालय में शैक्षिक एवं शैक्षणिक पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का संचालन सुचारु करने के लिए शासन स्तर से कदम उठाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में बड़े स्तर पर शैक्षिक एवं शैक्षणिक पदों पर भर्ती होने की बात कही जा रही है। इनमें बड़ी संख्या में कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुए करीब डेढ़ वर्ष बीत चुका है, लेकिन अभी तक यहां किसी प्रकार की भर्ती नहीं हुई है। महाविद्यालयों से कुछ कर्मचारी यहां अटैच कर काम चलाया जा रहा है, लेकिन अब चर्चा है कि विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर भर्ती होगी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय के 58 पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के मानक के अनुसार प्रोफेसर के 58, एसोसिएट प्रोफेसर के 116 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 232 यानि कुल 406 शैक्षिक पदों का सृजन किया गया है, साथ ही इस विश्वविद्यालय के लिए पूर्व में 28 गैर शैक्षणिक पदों का सृजन हुआ था, जिसे अब बढ़ाकर 198 पद किया गया है। इसमें उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक, लैब असिस्टेंट, पुस्तकालय अध्यक्ष आदि शामिल हैं। इसके अलावा कंप्यूटर आपरेटर, सफाईकर्मी, चौकीदार, वाहन चालकों आदि की भी भर्ती होगी।
-
उच्च शिक्षा मंत्री ने भर्ती के लिए घोषणा की थी। फाइल मुख्यमंत्री के पास गई थी, जहां से वह फाइनेंस में लौट आई है। भर्ती के लिए अभी हमारे पास कोई अधिकारिक पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र कुमार मौर्य, कुलसचिव, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें