फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाजपा, बसपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे बागी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चुनावों में भी बागियों ने बिगाड़ा था खेल
विज्ञापन


नकुड़। पालिकाध्यक्ष पद के लिए इस बार नकुड़ में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें अपने दलों से बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे दो पूर्व पालिकाध्यक्षों ने भाजपा व बसपा प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती दी है।
नकुड़ नगर पालिकाध्यक्ष पद के चुनाव की बात करें तो यहां पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ना कोई नई बात नहीं है। सन 2012 के चुनाव में भाजपा ने यहां नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए धनीराम सैनी को पार्टी प्रत्याशी बनाया था। उस वक्त टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा नेता राकेश वर्मा ने टिकट नहीं मिलने पर नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि उस चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती के नगर निकाय चुनाव से बाहर रहने के एलान के बाद धनीराम सैनी अनुसूचित जाति के अधिकतर वोट अपने पक्ष में करने में सफल रहे थे और चुनाव जीत गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद 2017 के नगर पालिका चुनाव में एक बार फिर यहां गुटबाजी नजर आयी। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शिवकुमार गुप्ता को पार्टी सिंबल दिए जाने से नाराज भाजपा के ही पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता ने अपनी पत्नी सरिता गुप्ता को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतार दिया था और भाजपा प्रत्याशी शिवकुमार गुप्ता बसपा प्रत्याशी शाहनवाज खान से करीब एक हजार वोटों हार गए थे।
इस बार यहां भाजपा व बसपा दोनों ही पार्टियों से बागी होकर धनीराम सैनी व खालिद खान ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में ताल ठोकी है। बसपा ने एक्शन लेते हुए खालिद खान के पुत्र साहिल खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, लेकिन धनीराम सैनी को लेकर अभी भाजपा ने कोई निर्णय नहीं किया है।
हालांकि विधायक मुकेश चौधरी भाजपा से टिकट की मांग कर रहे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल सहित नाराज चल रही उनकी टीम को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मनाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां कांग्रेस के असद मसूद, निर्दलीय विनय सैनी चुनाव मैदान में है। सपा-रालोद-आसपा गठबंधन से यहां कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नही है। ऐसे में गठबंधन किसे अपना समर्थन देगा यह भी चुनाव नतीजों को किसी हद तक प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें