फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष को अदालत ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पर विधायक पास लगाने के मामले में जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कार पर विधायक पास लगाने के मामले में अदालत ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद न्यायिक हिरासत महानगर अध्यक्ष को जेल भेज दिया गया।

थाना कुतुबशेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार माह पहले गुरुद्वारा रोड निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कमल चुग की कार को पकड़ा था, जिस पर विधायक का विधानसभा का पास लगा था, जो गैर कानूनी था। इसके बाद पुलिस ने थाना कुतुबशेर में कमल चुग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कमल चुग ने जिला जज के यहां जमानत याचिका लगाई थी। बृहस्पतिवार की देर शाम अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस ने कमल चुग को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें