फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन कार्यक्रम में किया रविदासी संतों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में होली मिलन एवं रविदासी संत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर लखनौती पीठ के संत मदन दास के सानिध्य में हवन किया गया।
विज्ञापन

शास्त्री नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संतों ने गुरु रविदास की गुरुबाणी का पाठ किया। उन्होंने हिंदू समाज से भेदभाव, ऊंच नीच के विचार को समाप्त करके समरसता कायम करने का आह्वान किया। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने सभी संतों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान आनंद मुनि, संत राजेश, संत सागर दास, संत राजकुमार दास, संत जगराम दास, संत सतपाल दास, संत प्रसन्न दास, संत सुशील दास, संत जनकनाथ, संत तीर्थ दास, संत राजेशदास आदि मौजूद रहे।
होली मिलन में भव्य रासलीला का आयोजन
सहारनपुर। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति की तरफ से मोहल्ला कायस्तान स्थित जैन अतिथि भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुमन सिंघल रहीं। कार्यक्रम में भव्य रासलीला हुई और फूलों से होली खेली गई। समिति के अध्यक्ष राजा जैन और महामंत्री अभिषेक जैन ने तिलक लगाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर स्वास्थ्य अधिकारी कुणाल जैन और रामलीला कमेटी के प्रधान अनिल अग्रवाल ने किया। इस दौरान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं सचिव दिनेश यादव फिरोजाबाद से आए। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सचिन गोयल, अक्षय जैन, राज अरोड़ा, संदीप वर्मा, विश्वनाथ गोयल, हर्षित गोयल, तरस, तृप्त जैन, पार्षद मान सिंह जैन, मनोज जैन, आशुतोष सहगल, नितिन सिंघल, मुकेश जैन, डाक्टर साकेत गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवासनियों के साथ मनाई होली
सहारनपुर। मानस मंडल की तरफ से शहर के मानव मंदिर में रहने वाली संवासनियों के साथ होली मनाई। उन्हें वस्त्र आदि भेंट किए गए। पीएनबी मंडल कार्यालय से मंडल प्रमुख ओमप्रकाश सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान रघुवर दयाल शर्मा, श्यामबाला, सुरेश लोहिया, अनिल शर्मा, शालिनी, जगदीश कालडा, निशा, हर्ष गुगलानी, सुमन, प्रवीन गुप्ता, बीना, लोकेश मलिक, पूजा, विजय अरोरा और राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें