फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सोने की लंका जलते ही दर्शक हुए उत्साहित

Sun, 02 Oct 2022 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के देहात में चल रही रामलीला के मंचों पर रावण-हनुमान संवाद और लंका दहन की लीलाओं का मंचन किया गया। दर्शक बहुत ही उत्साहित हुए।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान की रामलीला में युद्व करते हनुमान और मेघनाथ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर मनिहारान में रामलीला मंचन के दसवें दिन उद्घाटन भाजपा नेता गौतम चौधरी ने किया। यहां अशोक वाटिका, लंका दहन का मंचन किया गया। प्रधान जयराज पंवार, नरेश पंवार, अरुण शर्मा, पंडित दिग्विजय शर्मा, धर्मेंद्र पंवार, संदीप चौधरी, राकेश सैनी आदि रहे।
विज्ञापन


चिलकाना के सुल्तानपुर में चल रही रामलीला में लंका दहन, रावण-हनुमान संवाद प्रसंग का मंचन किया गया। हनुमान की भूमिका में सुनील सैनी, रावण का अभिनय सीटू सैनी ने प्रभावशाली ढंग से प्रभावित किया। भगवान श्रीगणेश और प्रभु श्री रामचंद्र जी की आरती रतन सिंह सैनी, राजकुमार सैनी, नरेश सैनी, बाबू रामपाल, सुशील रोहिला, सुमित कांबोज ने की।
 

चिलकाना की रामलीला में राम लक्ष्मण को अपने कंधे पर बैठाए हनुमानजी- फोटो : SAHARANPUR

 

 

 

विज्ञापन

चिलकाना के मुख्य बाजार में चल रही रामलीला में हनुमानजी की झांकी प्रस्तुत की गई। उनकी आरती थाना प्रभारी सत्येंद्र राय, शक्ति चौधरी, अमित शर्मा ने की। लीला में बाली वध के प्रसंग का प्रभावी मंचन किया गया। हनुमान जी का अभिनय बालकिशन शर्मा और श्रीराम का हिमांशु गर्ग ने किया।
सुलतानपुर की रामलीला में सुग्रीव के साथ राम लक्ष्मण- फोटो : SAHARANPUR
 

बिहारीगढ़ के आंबेडकर पार्क की रामलीला में सीता हरण, जटायु मरण की लीला का सुंदर मंचन किया गया। यहां यशपाल प्रजापति, संजय सैनी, जयपाल सैनी, सुशील कुमार, संदीप वर्मा आदि रहे।
गंगोह में आयोजित रामलीला में लंका दहन एवं सुग्रीव मित्रता की लीला का मंचन किया गया।
गंगोह में पुरातन रामलीला में अशोक वाटिका में माता सीता से बात करते हनुमान- फोटो : SAHARANPUR
 
विज्ञापन

लीला का शुभारंभ प्रवीण मित्तल,अपूर्व मित्तल, रामकुमार गर्ग, सार्थक गर्ग, सुभाष वर्मा, संजय शर्मा, ईशु शर्मा, मुकेश गर्ग, अनवेश गर्ग, अमित गेरा ने किया। हिंदू सभा सराय की रामलीला में सुग्रीव मित्रता की लीला प्रस्तुत की गई।
गंगोह में पुरातन रामलीला में अशोक वाटिका में माता सीता से बात करता लंकापति रावण- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें