फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली विनय विहार में रामलीला की अनुमति

विज्ञापन
हिम्मत नगर में आर्यवर्त सास्कृतिक कला केन्द्र एंव भारतीय समाज रामलीला कमेटी की अनुमति ना मिलने ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आर्यवृत संस्कृति कला केंद्र व भारतीय सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में हिम्मतनगर के विनय विहार में होने वाली रामलीला को अनुमति नहीं मिल पाई है। आयोजकों ने भाजपाइयों से भी सिफारिश करायी लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुनी। अनुमति न मिलने पर लोगों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

मंगलवार को रामलीला कमेटी के प्रधान राकेश शर्मा, मुख्य निर्देशक अशोक यादव, मंच संचालक शिव मंगल सिंह, अमित चौहान, अमनदीप यादव, राजेंद्र यादव, सचिन कश्यप, आकाश त्यागी ने विनय विहार में रामलीला मंच के निकट प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला मंचन की अनुमति के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाए, मगर अनुमति नहीं मिली। जबकि श्रीराम लीला के लिए काफी धन खर्च करके मंच भी तैयार करा लिया।
उधर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन का कहना है कि अनुमति के संबंध में उनकी उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि यह रामलीला दस साल से बंद पड़ी थी। जिस कारण इस बार अनुमति नहीं दी जा रही है।

हिम्मत नगर में आर्यवर्त सास्कृतिक कला केन्द्र एंव भारतीय समाज रामलीला कमेटी की अनुमति ना मिलने ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें