फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अक्तूबर से जनमंच में होगा रामायण कॉन्क्लेव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जन जन के राम रामायण कॉन्क्लेव का 13 अक्तूबर को आयोजन होगा।
विज्ञापन

जनमंच सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम में राम कथा में ऋषि परंपरा विषय पर गोष्ठी भी होगी।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता गद्दी श्री सिद्ध किराना के महा मंडलेश्वर बाबा रिजकदास जी महाराज होंगे। इस अवसर पर भजन, लोक गायन, रागिनी, लोक नृत्य एवं जय सियाराम नौटंकी का मंचन भी होगा। अतिथि वक्ता राघवेंद्र स्वामी, आचार्य रजनीश शर्मा, पंडित दीपक अग्निहोत्री और बाबा गोपाल दास होंगे। शाम पांच बजे होने वाले इस कार्यक्रम में नीलकंठ शर्मा और साथियों के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। नीता गुप्ता और मंडली द्वारा लोक गायन और भजन, जयवीर और साथियों राहुल बालियान और साथी के द्वारा रागिनी का गायन होगा। मथुरा के कलाकार दानी शर्मा और साथियों के द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुत किया जाएगा । लखनऊ से आए कलाकार अमित दीक्षित और साथियों के द्वारा जय सियाराम नौटंकी प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें