फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नहीं, कोर्ट के आदेश पर हो रहा राम मंदिर का निर्माण : शिवपाल यादव

Mon, 18 Dec 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद में नेताओं के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव। संवाद
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

देवबंद/बेहट(सहारनपुर)। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर कोर्ट के आदेश पर बनाया जा रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी की कोई भूमिका नहीं है। भाजपा केवल भगवान राम के सहारे अपनी राजनीति कर रही है।

शिवपाल यादव ने रविवार को देवबंद में वरिष्ठ सपा नेता राव कारी साजिद के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा बिना वजह ही राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि राम मंदिर निर्माण में भाजपा की कोई भूमिका ही नहीं है। उसका निर्माण कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। देश की जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनविरोधी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए ही इंडिया गठबंधन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन के पास पीएम पद के लिए कई चेहरे हैं। उन्होंने मथुरा विवाद पर कहा कि मामला न्यायालय में है कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह सर्वमान्य होगा। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में सपा को अभी कोई निमंत्रण नहीं मिला है। उधर, साढ़ौली कदीम में विकसित आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा में भी शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशान साधा। पत्रकारों से बातचीत में गठबंधन में समाजवादी पार्टी की हिस्सेदारी के सवाल पर कहा कि यह पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। समाजवादी पार्टी चाहती है कि कांग्रेस इंडिया महागठबंधन की अगुवाई करे।

देवबंद में नेताओं के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें