फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: युवती की पहचान बनी चुनौती, हरिद्वार और अंबाला में पुलिस ने डाला डेरा

Mon, 18 Dec 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला-देहरादून हाईवे किनारे मिले युवती के शव की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती की गला दबाकर हत्या की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया था युवती की पहचान और हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने अंबाला व हरिद्वार में डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह थाना कुतुबशेर क्षेत्र में हाईवे किनारे गांव बीतिया के पास 18 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें खुलासा हुआ कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद शव को बीतिया के पास फेंका गया है। मामले के खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने तीन पुलिस टीमों को लगाया है। तीसरे दिन भी युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी है। युवती की शिनाख्त और हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें अंबाला और हरिद्वार भी गई हैं, लेकिन पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

-
जल्द युवती की पहचान कर ली जाएगी। इसके लिए पुलिस टीमें लगी हैं। हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
-डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें