फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने मांगा 450 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना मूल्य 450 रुपये घोषित करने और उन्नाव में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी को सौंपा। उन्होंने लाठीचार्ज कराने के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक भी गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा कि जब अब तक गन्ना मूल्य घोषित ही नहीं किया है ऐसे में गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिनों के अंदर कैसे संभव है। उन्होंने कहा कि शुगर मिलों पर किसानों के करोड़ों रुपये बकाया है। रालोद नेताओं ने कहा कि उन्नाव में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की मांग को लेकर किसान शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों पर हुए लाठीचार्ज को रालोद बर्दाश्त नहीं करेगा। ज्ञापन में रालोद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से घटना की न्यायिक जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने की मांग की।
हाजी सलीम कुरैशी और चौधरी अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद सुचारु रूप से नहीं हो रही है। इसके चलते किसान परेशान है। इस दौरान रमेश चौहान, फरमान खान, हरपाल सिंह वाल्मीकि, मोहम्मद आसिफ, राव इरफान, गजेंद्र, अजीम अहमद, विक्रांत चौधरी, महावीर सिंह सैनी, धनवीर सिंह, कृष्णलाल, उस्मान राव, ताहिर हसन, विशाल कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें