फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चांदी की नग वाली राखी पहली पसंद, अयोध्या में बने मंदिर की भी झलक

Sat, 17 Aug 2024 04:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में रौनक है। बहनें चांदी की नग लगी राखी ज्यादा पसंद कर रही हैं। अयोध्या में बने भगवान श्रीराम भव्य मंदिर की झलक भी राखियों पर दिख रही है। श्रीराम, श्री कृष्ण, मोरपंखी वाली राखियां लुभा रहीं हैं। वहीं, भाइयों ने बहनों के लिए वाहन और गिफ्ट आइटम भी बुक कराए हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। कई तरह के कारोबार में इजाफा हो रहा है। इससे व्यापारी भी खुश नजर आ रहे हैं। शहर के चौकी सराय, मोरगंज बाजार, मटियामहल, गुच्छा मार्केट, नुमाइशकैंप, सराफा बाजार, हकीकतनगर में ग्राहकों की भीड़ है। बहनों ने आर्डर पर चांदी की नगवाली राखी तैयार करा रही हैं, जिनकी कीमत वजन के हिसाब से है। इसके अलावा ब्रेसलेट और तरह-तरह की श्री सीता-राम, राधा कृष्ण, मां-पार्वती-श्री शिव शंकर, गणेश वाली राखियों की मांग ज्यादा है। इनकी कीमत 50 से 500 रुपये तक है। पुराने शहर राखी कारोबारी विरेंद्र सिरोही बताते हैं कि कारोबार में पिछले वर्ष की अपेक्षा इजाफा हुआ है।

ऑटो मोबाइल, सराफा, मोबाइल फोन कारोबार चमका
भाइयों ने बहनों को उपहार स्वरूप स्कूटी, एक्टिवा भी बुक करा रहे हैं। ऑटो मोबाइल कारोबारी निपुण जैन का कहना है कि उनके 40 वाहन बुक हो चुके हैं। एक अनुमान के मुताबिक, जिले में करीब चार हजार वाहनों एडवांस बुकिंग हुई है। कारोबार अभी और बढ़ेगा।
विज्ञापन

-
सोने-चांदी व्यापार में इजाफा
सराफा बाजार के कारोबारी राम राजीव सिंघल ने बताया कि भाइयों ने बहनों के लिए सोने-चांदी के जेवरात आर्डर पर तैयार करा रहे हैं। कोर्ट रोड के गिफ्ट आइटम कारोबारी मधुप अरोड़ा ने बताया कि विभिन्न प्रकार की सीनरी, श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण की मूर्ति, घड़ियां, लकड़ी की नक्काशी वाले गुलदस्ते की बिक्री ज्यादा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें