फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परीक्षा शुल्क वृद्धि वापसी के लिए कुलपति से मिले राकेश टिकैत

Wed, 13 Dec 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
परीक्षा शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग लेकर एमएसयू के कुलपति प्रो. एचएस सिंह से चर्चा करते राके
विज्ञापन
सहारनपुर। परीक्षा शुल्क में की गई वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने कुलपति को बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासकर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली में ज्यादातर विद्यार्थी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों से आते हैं, जिनके लिए बढ़ा हुआ शुल्क देना मुश्किल है। ऐसे में छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन

राकेश टिकैत सोमवार की दोपहर विश्वविद्यालय पहुंचे। उनके साथ उनके कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने कुलपति प्रो. एचएस सिंह को बताया कि शुल्क वृद्धि को लेकर कई दिन से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके पास भी कुछ छात्र समस्या लेकर पहुंचे थे, जिसके चलते उनको विश्वविद्यालय आना पड़ा है। उन्होंने छात्रों के हित में सही निर्णय लेने की बात कुलपति से कही। कुलपति प्रो. सिंह ने उन्हें बताया कि शुल्क वृद्धि पर निर्णय को लेकर समिति गठित की गई है। समिति जांच कर रिपोर्ट देगी, जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के मद्देनजर शुल्क वृद्धि की गई है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर वह भी नहीं चाहते हैं कि छात्रों पर आर्थिक भार बढ़े।
स्ववित्तपोषित संस्थानों के संचालक भी मिले
सहारनपुर। परीक्षा शुल्क वृद्धि को लेकर स्ववित्तपोषित महाविद्यालय संघ के पदाधिकारियों ने भी मंगलवार को कुलपति प्रो. एचएस सिंह से मिले। संरक्षक नाथीराम काम्बोज ने भी कुलपति को बताया कि महाविद्यालयों और संस्थानों में पढ़ने वाले ज्यादातर विद्यार्थी गरीब घरों के हैं, जिनके लिए बढ़ा हुआ शुल्क दे पाना मुश्किल होगा। ऐसे में छात्र हित में निर्णय को वापस लिया जाए। उन्होंने अनेक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पोर्टल को पुन: खोलने की मांग भी रखी। कुलपति को बताया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दाखिले से वंचित रह गए हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर नियुक्त किए गए एग्जामनर के संबंध में भी चर्चा की। कुलपति से मिलने वालों में दीपक जैन, डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा, आकाश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें