सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में ठाकुर विशंभर सिंह गुट का दबदबा रहा। इस गुट के प्रत्याशियों ने 11 में से नौ पदों पर जीत का परचम लहराया। इसके तहत राजीव गुप्ता ने अध्यक्ष और निशांत त्यागी ने महासचिव पद पर जीत दर्ज की। वहीं, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के प्रत्याशियों ने दो पदों पर जीत हासिल की, जबकि इस गुट के अन्य प्रत्याशी उप विजेता रहे। तीसरा गुट जागरूक अधिवक्ता मंच और ब्रदर्स हुड अधिवक्ता मंच ने संयुक्त रूप से प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन इस गुट का जीत का खाता ही नहीं खुल पाया है।
दीवानी कचहरी परिसर के बार प्रांगण में चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार की सुबह दस बजे 11 पदों के लिए मतगणना शुरू हुई। शाम छह बजे नतीजे आए। इसके तहत ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट के राजीव गुप्ता ने अध्यक्ष, निशांत त्यागी ने महासचिव, दीपक चौधरी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव शर्मा ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नितिन धीमान ने कोषाध्यक्ष पद, ऋषि रंजन राणा ने सह सचिव, योगेश कुमार कांबोज ने वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, सचिन कुमार और जूबी ने कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर जीत का परचम लहराया।
वहीं, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के जमाल साबरी ने सहसचिव और रोशनी ने सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर जीत हासिल की, जबकि इस गुट के नौ प्रत्याशी उपविजेता रहे।
उधर, संयुक्त रूप से चुनाव लड़े जागरूक अधिवक्ता मंच और बदर्स हुड अधिवक्ता मंच के प्रत्याशियों का जीत का खाता ही नहीं खुल पाया। मुख्य चुनाव अधिकारी अक्षय मित्र वत्स, सूर्य प्रकाश शर्मा, शहजाद अंसारी, प्रणय आदियान, सुनील पुंडीर ने बताया कि मतगणना सकुशल संपन्न हो गई। चुनाव अधिकारियों ने विजेता और उप विजेताओं ने घोषणा की।
विजेता और मिले मतउप विजेता और मिले मत
अध्यक्ष राजीव गुप्ता को 803-राजीव शर्मा को 576
महासचिव निशांत त्यागी 799-जयवीर सिंह को 555
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक चौधरी को 722उपदेश अग्रवाल को 633
कनिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव शर्मा को 666-प्रीति सैनी को 614
कोषाध्यक्ष नितिन धीमान को 790-गौरव दीक्षित को 557
सह सचिव जमाल साबरी को 599-राजकुमार वर्मा को 515
सह सचिव ऋषि रंजन राणा को 542मेहर सिंह 517, संदीप कुमार 165
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रोशनी को 644राकेश कुमार बर्मन 543
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य योगेश को 637-दिलीप सेठ को 570
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सचिन कुमार 647सोनिया को 542, बाबूराम को 135
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य जूबी को 616-मोहम्मद साकिब 343, फैसल को 154
तीसरे गुट के प्रत्याशियों को मिले इतने मत
जागरूक अधिवक्ता मंच और ब्रदर्स हुड अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश चंद को 43, महासचिव पद के उम्मीदवार फरीद अहमद सिद्दीकी को 93, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के प्रत्याशी दीपक कुमार यादव को 56, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी समय सिंह को 87, सह सचिव पद के प्रत्याशी संदीप कुमार को 165, कनिष्ठ सदस्य पद के प्रत्याशी बाबूराम को 135 और फैसल को 154 मत मिलेगा। वहीं, अध्यक्ष पद निर्दलीय चुनाव लड़े साधू सिंह चौहान को 18 वोट मिले।