औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा दिल्ली रोड स्थित सभागार में दीपावली महोत्सव कार्यक्रम म?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। औद्योगिक संस्था लघु उद्योग भारती की ओर से दीपावली महोत्सव मनाया गया। राजस्थान से आए कलाकारों की उम्दा प्रस्तुतियों ने लोगों का मनमोह लिया।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित दीपावली महोत्सव का शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक प्रवीर, संघ संचालक राकेश वीर, विधायक राजीव गुंबर, महापौर संजीव वालिया, राज्यकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी-1 एसपी सिंह, अपर जिला अधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में राजस्थानी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने ऊंट की सवारी कर आनंद उठाया। संचालन जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता, राजकमल अग्रवाल, संरक्षक देवेंद्र बंसल ने संयुक्त रूप से किया। शौर्य जैन, वरुण अग्रवाल, संचित अग्रवाल, आदेश बिंदल, मयंक अग्रवाल, प्रतीक बंसल, विजय देशवाल, हंस कुमार, अंबर जैन, जितेंद्र कपूर, आदि मौजूद रहे।