सहारनपुर, सरसावा। रविवार सुबह के समय हुई झमाझम बरसात से एक बार फिर से अंबाला रोड पर भारतीय स्टेट बैंक तथा शिवालिक बैंक के आसपास सड़क तालाब में तब्दील हो गई। सड़क किनारे खड़ी बाइक पानी में डूबी दिखाई दी। रोडवेज बसों के पहिए तक पानी में डूबे रहे, जबकि कारें तो सड़क के इस हिस्से पर चल ही नहीं पाई। राहगीरों को भी दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।
गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा तीन साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया नाला नगर की जनता के जी का जंजाल बन गया है। सड़क से तीन फीट तक ऊंचे बने नाले से बरसात के पानी की निकासी नहीं होती, ऐसे में सड़क पर पानी भर जाता है। इससे हर बारिश के बाद सरसावा की सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। इसके बाद यहां से गुजरना दुश्वार हो जाता है।
पालिका सभासद संजय वाधवा, विवेक कुमार, संजय चौधरी, रणवीर सिंह संजीव सैनी, रवि चौधरी आदि का कहना है कि उन्होंने पालिका प्रशासन के अधिकारियों का फोन मिलाया तो स्विच ऑफ मिला। नागरिकों का कहना है कि इस सारी समस्या की जड़ नगर पालिका प्रशासन द्वारा तीन वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया नाला तथा डिवाइडर है। नाले की ऊंचाई सड़क से तीन फीट ऊपर है, इसलिए सड़क पर भरे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। बार बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है।
उधर इस संबंध में अधिशासी अधिकारी भूपराम वर्मा ने कहा कि वे जनता की समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास करेंगे।
सड़क पर भरे पानी से गुजरता साईकिल सवार- फोटो : SAHARANPUR
सड़क पर भरे पानी से गुजरती रोडवेज और डूबी बाइक- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा में सड़क पर भरे पानी से गुजरता बाइक सवार- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा में सड़क पर भरे पानी से पैदल गुजरता बाइक सवार- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा में सड़क पर भरे पानी से गुजरती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
सड़क पर भरे पानी से गुजरता टैंपु- फोटो : SAHARANPUR
सड़क पर भरे पानी से गुजरते लोग और मस्ती करते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR