फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, डेंगू मार रहा डंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में डेंगू का डंक धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अब बारिश ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता को बढ़ा दिया है। ऐसे मौसम में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होने की आशंका है। अभी तक राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित कई जगहों पर डेंगू का लारवा मिल चुका है। जहां पर लारवा नष्ट कराकर विभाग संबंधी लोगों को नोटिस थमा चुका है।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार की रात तेज बारिश हुई। शहर से लेकर देहात तक गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। जलभराव होने से मच्छरों की संख्या बढ़ जाएंगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में टेंशन बढ़ गई है। इस सीजन में अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास 500 से अधिक लोग डेंगू की जांच कराने के लिए पहुंच गए हैं। जिनमें से अब तक 56 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग इन सभी डेंगू के मरीजों को स्वस्थ होने की बात कह रहा है। डेंगू प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार शिविर लगाकर लोगों का उपचार कर रही है। टीम को राजकीय मेडिकल कॉलेज में पिछले सप्ताह स्टाफ के आवासों में लगे कूलर, गमलों और टैंकों में डेंगू का लारवा मिला था। यहीं नहीं लिंक रोड स्थित बिजली विभाग के वर्कशॉप, सिंचाई विभाग, नदीम कालोनी, एकता कालोनी और सरसावा के गांव इस्लाइलपुर में डेंगू के मच्छर मिले।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छरों की तादाद बढ़ जाती है। जब तक मौसम में ठंडक नहीं आ जाती तब तक मच्छरों का प्रकोप रहेगा। लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें