फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग और गंभीर रोगी लंबी यात्रा से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बाहरी राज्यों से गंतव्यों तक भिजवाने के लिए रेलवे की ओर से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मगर इनमें लंबे और थकाऊ सफर के दौरान कई प्रवासी मजदूरों की मौत हो चुकी है। ऐसी घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए रेलवे मंत्रालय की ओर से गाइड लाइंस जारी की गई हैं। इसके अनुपालन में उत्तर रेलवे अंबाला मंडल ने भी प्रवासी मजदूरों से अपील की है कि बुजुर्ग, कमजोर और जटिल बीमारियों से पीड़ित प्रवासी मजदूर ट्रेनों में लंबा सफर करने से परहेज करें।
विज्ञापन

दरअसल, देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी, भूख, प्यास, थकान और गंभीर बीमारियों के कारण प्रवासी मजदूरों की मौत हुई है। सहारनपुर में भी पंजाब के लुधियाना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन में आते समय एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई थी। अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र के रहने वाले इस प्रवासी मजदूर को मधुमेह और हृदय रोगी बताया गया था। इतना ही नहीं, श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में काफी संख्या में ऐसी महिलाएं भी शामिल थीं जो गर्भवती होने के अलावा अपने साथ 10 माह से लेकर 10 साल तक के बच्चों को लेकर सफर कर रही थीं। लंबी दूरी के सफर में ऐसे यात्रियों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम हरि मोहन के मुताबिक रेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस में कुछ हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन

ऐसे यात्रियों को सफर से बचने की सलाह
- हृदय रोग से पीड़ित मरीज
- मधुमेह रोग से पीड़ित मरीज
- उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्ति
- गर्भवती महिलाएं
- 10 साल से कम उम्र के बच्चे
- 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग
सफर में हो परेशानी तो हेल्पलाइन की लें मदद
- रेलवे की ओर से इन हिदायतों के साथ ही सफर में किसी भी तरह की परेशानी होने पर रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 138 और 139 पर सूचना देने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें