फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे की पार्किंग बंद, छूटी यात्रियों की ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से चल रहे तीन पार्किंग बिना किसी सूचना के बृहस्पतिवार सुबह अचानक बंद कर दी गई। रोजाना की भांति दैनिक यात्री वहां पहुंचे, लेकिन वाहन खड़े करने के लिए कोई जगह नहीं थी। ऐसे में कई दैनिक यात्रियों की ट्रेन छूट गई, जो ड्यूटी पर भी नहीं जा सके।
दरअसल, रेलवे ने सहारनपुर स्टेशन के नजदीक तीन पार्किंग के संचालन के लिए ठेका दिया हुआ है। यहां पर रोजाना दो हजार से अधिक दैनिक यात्री और अन्य यात्री अपने वाहन खड़े करते हैं। सुबह और शाम के समय पार्किंग में काफी भीड़ रहती है। बृहस्पतिवार सुबह जब दैनिक यात्री वाहन पार्किग में पहुंचे तो उन्हें पार्किंग बंद मिली। ठेकेदार पार्किंग को खाली कर रहा था। पार्किंग के अचानक बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एक तो उनकी ट्रेन छूट रही थी, दूसरा उन्हें वाहन पार्क करने के लिए कोई स्थान नहीं मिला। सुबह 7.20 बजे शालीमार एक्सप्रेस और 8.20 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस सहारनपुर से दिल्ली वाया मेरठ संचालित होती है। ऐसे में सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, मेरठ, खतौली आदि जिलों में नौकरी करने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

निजी वाहन पार्किंग ने काटी चांदी : पार्किंग बंद होने से यात्रियों को परेशानी हुई। ऐसे में स्टेशन के नजदीक संचालित निजी पार्किंग स्वामियों ने चांदी काटी। उन्होंने सामान्य दर की अपेक्षा दोगुने दाम वसूले, जिस दोपहिया वाहन के 24 घंटे के लिए 20 रुपये लिए जाते हैं, उसे बढ़ाकर 40 कर दिया गया। इसी तरह कार पार्किंग के 40 की बजाय 80 और किसी से 120 रुपये भी वसूले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें