देवबंद में सुपर फास्ट का ठहराव तुरंत लागू करा दिया
रेल विकास के लिए कई योजनाओं को जिले में लागू कराने के लिए लोगों ने उन्हें प्रस्ताव दिए। उन्होंने देवबंद में सहारनपुर-दिल्ली सुपर फास्ट का ठहराव उसी दिन तुरंत लागू करा दिया। संगम एक्सप्रेस के मेरठ से सहारनपुर तक विस्तार के बारे में बताया कि आने वाले दिनों में इस ट्रेन का शेड्यूल नहीं बैठा तो यहां से प्रयागराज तक दूसरी ट्रेन का संचालन कराएंगे। शामली लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन सहारनपुर तक बढ़ाने की मांग है। मंत्री ने रामपुर मनिहारान स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने की वादा किया। मंत्री ने हर मीटिंग में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत कर मोदी सरकार लाने का संकल्प दिलाया।
यह भी पढ़ें: Murder: विवाहित बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी भाई बोला-बहुत बदनामी हो रही थी, मार डाला
जिले में रेलवे का 134 करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया
रेल मंत्री ने सहारनपुर जनपद में रेल के विकास के लिए 134 करोड़ रुपये का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कराया है। 40 करोड़ में टपरी स्टेशन का विस्तारीकरण हुआ। देवबंद स्टेशन के लिए 23 करोड़ देने की घोषणा की गई। सहारनपुर स्टेशन के लिए 4.5 करोड़, मेमू शेड के लिए 30 करोड़, लोको शेड के लिए 20 करोड़, ड्रेनेज के लिए 6.5 करोड़, लकड़ी के पुल के स्थान पर नए पुल के लिए 7.5 करोड़, ढमोला की पुलिया निर्माण के लिए 2.5 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।