संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नादर्न रेलवे मैन्स यूनियन से जुड़े रेलवे कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर भूूख हड़ताल पर रहे। उन्होंने रेलवे की संपत्तियों को बेचने, पदों का अंधाधुंध सरेंडर बंद करने आदि मांगों पर आवाज बुलंद की।
नादर्न रेलवे मैन्स यूनियन के बैनर तले बुधवार को खानआलमपुरा यार्ड, लाइन और स्टेशन पर यूनियन से जुड़े रेलवे कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर भूख हड़ताल कर धरना दिया। यूनियन अध्यक्ष दुष्यंत कुमार व शाखा सचिव परमजीत सिंह ने एनपीएस को बंदकर ओपीएस लागू करने, खाली पदों को भरने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त ग्रुप-डी को 30 फीसदी पदों को ग्रुप सी में अपग्रेड किया जाए। महिला कर्मचारी के सीसी में वेतन कटौती बंद करें। रेलवे आवासों और कॉलोनियों की दयनीय दशा में सुधार के लिए पर्याप्त फंड आवंटित किया जाए। रेलवे में नई भर्तियां हों।
इस मौके पर राजकुुमार, कृष्ण कुमार, श्रवण कुमार, लखपत सिंह, सुधीर पंवार, सुल्तान, अरविंद कुमार, पंकज सैनी, सचिन, मनोज, विकास, सुनील, सत्तार अहमद, अनुज तोमर, शेखर, राकेश आदि मौजूद रहे।