सहारनपुर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में 14 अक्तूबर को रोजगार मेला लगेगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की चार प्रतिष्ठित कंपनियां भागीदारी करेंगी। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इसमें भाग लेने वाला अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं व स्नातक पास होना चाहिए। उसकी आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थी केवल सिर्फ दो कंपनियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद